Skymet weather

4 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल में बारिश की संभावना

March 3, 2017 4:00 PM |

 

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल अगया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि इन राज्यों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना से इंकार नहीं कर सकते। मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इन भागों में शीतल उत्तर-पश्चिमी हवाएं बनी रहेंगी जिससे दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई है। हालांकि कल अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क होगा। शनिवार को गोरखपुर सहित 7 उत्तर-पूर्वी जिलों में छठें चरण का मतदान होगा। इन भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम अनुकूल रहेगा। इस बीच पूर्वी भारत के भागों पर उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएँ बंगाल की खाड़ी से उठने वाली गर्म और आर्द्र हवाओं से मिल रही हैं जिससे यहाँ कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन विकसित हो गया है। इस बदलाव के बीच बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मध्य भारत के भागों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ तटीय तमिलनाडु से कोमोरिन तक एक ट्रफ विकसित हो गई है। इसके चलते तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में बारिश होने की संभावना है। बंगलुरु और चेन्नई में शनिवार को हल्की वर्षा होगी जबकि 24 घंटों के बाद दक्षिणी राज्यों में बारिश बढ़ने की संभावना है।

हालांकि बंगलुरु में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल इससे बाधित नहीं होगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try