Skymet weather

12 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है सशक्त मॉनसूनी सिस्टम

May 11, 2016 4:30 PM |


 

भारत में इस समय प्री-मॉनसून सीजन पीक पर है। बंगाल की खाड़ी में एक सशक्त मानसूनी सिस्टम विकसित हो रहा है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून को खाड़ी क्षेत्र में आगे बढ़ाने में यह सिस्टम सहयोग कर सकता है। हमें यह देखना होगा कि कहीं यह चक्रवाती तूफान का रूप ना ले ले।

फिलहाल डालते हैं एक नज़र बृहस्पतिवार के संभावित मौसम पर।

उत्तरी पाकिस्तान पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आसपास के भागों पर है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा गंगा के मैदानी भागों से होते हुए बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में बने सिस्टमों से मिल रही है।

इन सिस्टमों के चलते उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें भी गिर सकती हैं। इन भागों में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

देश के पूर्वी भागों के मौसम का ज़िक्र करें तो बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बौछारें जारी रहेंगी। पूर्वोत्तर राज्यों में कल से बारिश में बढ़ोत्तरी होगी।

इधर मध्य में मराठवाड़ा से दक्षिण में तमिलनाडु तक विंड डिसकन्टीन्यूटी बनी हुई है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु इन तीनों राज्यों के दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर अच्छी प्री-मॉनसूनी बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। जबकि महाराष्ट्र सहित शेष दक्षिणी राज्यों में कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं।

पुणे, नासिक, गडग, गुलबर्ग, मैसूर और बंगलूरू में रेनी डे जैसा मौसम बना रहेगा।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try