Skymet weather

16 मई मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा में शुष्क मौसम; महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार में बारिश

May 15, 2018 5:57 PM |


 

उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से जम्मू कश्मीर के करीब पहुंच गया है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। हमारा अनुमान है कि उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर मौसमी हलचल लगातार जारी रहेगी।

[yuzo_related]

विशेषकर जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क होगा। इन भागों में तापमान में ऊपर जाएगा और गर्मी का असर बढ़ जाएगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों का रुख करें तो एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों से बिहार होते हुए नागालैंड तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल और असम में कई जगहों पर अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा दर्ज की जा सकती है। पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों में कुछ जगहों पर गरज के साथ प्री-मॉनसून बारिश होने के आसार हैं।

गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में कल से वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। जबकि झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जना और बारिश के साथ बिजली गिरने जैसी प्री-मॉनसून घटनाएँ संभावित हैं।

मध्य भारत में अधिक मौसमी हलचल नहीं होगी। हालांकि यहां मध्य प्रदेश के ऊपर एक ट्रफ रेखा सक्रिय हुई है। जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना, धूलभरी आँधी या गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

आखिर में दक्षिण भारत के मौसम का हाल। यहाँ कर्नाटक तक बनी ट्रफ के चलते मौसम सक्रिय है। अनुमान है कि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिरने के आसार हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी प्री-मॉनसून बारिश जारी रहने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try