Skymet weather

17 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: अंडमान के सभी भागों में पहुंचा मॉनसून, केरल में 29 को दे सकता है दस्तक

May 16, 2017 6:31 PM |

 

समय से पहले 14 मई को दस्तक देने के बाद मॉनसून आज समूचे अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में पहुँच गया। इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल मौसमी परिदृश्य को देखते हुए स्काइमेट का अनुमान है कि यह 29 मई को केरल में भी दस्तक दे सकता है। हालांकि मौसम में किसी बदलाव की संभावना को नज़र अंदाज़ ना करते हुए 3 दिन का एरर मार्जिन रखा गया है।

इस बीच यहाँ बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर की तरफ निकल रहा है जिससे अंडमान व निकोबार द्वीप में बारिश कम होने की संभावना है।

इस बीच उत्तर में जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से पंजाब और दिल्ली में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

हरियाणा और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने के आसार हैं।

इन मौसमी हलचलों के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में लू से राहत मिली है। कल भी तापमान नियंत्रण में रहेगा और भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

पूर्वी भारत का रुख करें तो यहाँ पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा विकसित हुई है।

इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के तराई वाले भागों में कुछ स्थानों पर जबकि बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में शुष्क और बेहद गर्म मौसम जारी रहेगा। हालांकि विदर्भ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

आंध्र प्रदेश से आंतरिक तमिलनाडु तक बनी ट्रफ और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर विकसित हुए चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से दक्षिणी कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में अच्छी वर्षा हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try