Skymet weather

18 मई मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल, बिहार में बारिश; उत्तर-पश्चिम भारत में आँधी -तूफान के आसार

May 17, 2018 6:46 PM |


 

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके चलते पर्वतीय राज्यों में मौसम में हलचल रहेगी और कल जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान एक दूसरों पर वर्षा होने की संभावना है।

[yuzo_related]

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान और इससे सटे पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा यहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से हमारा अनुमान है कि उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली में 1-2 जगहों पर धूल भरी आँधी चलेगी तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा भी दर्ज की जा सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों का मौसम देखें तो यहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बिहार और इससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर है। इसके अलावा असम और मेघालय पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन दोनों सिस्टमों के मिलाजुला असर दिखेगा जिससे बिहार और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले दिनों की तरह ही हल्की से मध्यम प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहेगी। ओड़ीशा और इससे सटे झारखंड में एक-दो स्थानों पर आंधी चलने या गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य भारत पर एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक बनी हुई है। हालांकि यह बहुत प्रभावी नहीं है। इसलिए मध्य भारत में अधिक प्री-मॉनसून हलचल संभव नहीं है। लेकिन दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, विदर्भ और मराठवाड़ा में एक-दो जगह बादलों की गर्जना और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम शुष्क और गर्म होगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

आखिर में दक्षिण भारत के मौसम का हाल।

दक्षिणी राज्यों में कर्नाटक से तमिलनाडु तक दो विपरीत दिशा की हवाएं आपस में मिल रही हैं। इसके अलावा कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती सिस्टम भी विकसित हो गया है। इन मौसमी के चलते संभावना है कि केरल, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर वर्षा जारी रहेगी। उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। शेष दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क होगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try