Skymet weather

19 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में आँधी, गरज के साथ हल्की वर्षा के आसार

May 18, 2017 5:10 PM |

 

जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है। यहाँ से पंजाब तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है।

इसके प्रभाव से हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है।

मध्य भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम बेहद गर्म और शुष्क बना रहेगा।

हालांकि ओड़ीशा में दिन के तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पूर्वी भारत का रुख करें तो यहाँ ओड़ीशा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी बिहार से गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है।

इन सिस्टमों के चलते बिहार सहित पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ जगहों पर गरज के साथ प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत में भी इस समय मौसम सक्रिय बना हुआ है। यहाँ दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

इसके प्रभाव से चेन्नई सहित आंतरिक तमिलनाडु और बंगलुरु सहित दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अच्छी वर्षा हो सकती है।

केरल और लक्षद्वीप में प्री-मॉनसून वर्षा जबकि अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम मॉनसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try