Skymet weather

22 मई मौसम पूर्वानुमान: उत्तर और मध्य भारत में चलेगी लू; पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में वर्षा के आसार

May 21, 2018 6:15 PM |

 

उत्तर भारत को पिछले लंबे समय से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर रहे हैं। इस समय भी एक सिस्टम पश्चिमी हिमालयी राज्यों के पास बना हुआ है जिसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

हालांकि उत्तराखंड सहित मैदानी राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होगा। इन राज्यों में मौसम बदल गया है। प्री-मॉनसून गतिविधियां अगले कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगी, तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और लोगों को प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर वर्षा हो रही है। यहाँ मध्य भारत से त्रिपुरा तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके चलते उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र में हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है।

ओड़ीशा और झारखंड में एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ प्री-मॉनसून बौछारें गिर सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क और बेहद गर्म होगा।

मध्य भारत में कई इलाके लू की चपेट में हैं। अगले 24 घंटों के मौसम का हाल देखें तो यहाँ मध्य प्रदेश से कर्नाटक तक बनी ट्रफ के प्रभाव से दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश जैसी प्री-मॉनसून हलचल दिखेगी जबकि शेष सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई क्षेत्रों और विदर्भ में लू का प्रकोप बना रहेगा। गुजरात में भी शुष्क मौसम के साथ लू जैसे हालात बने रहेंगे।

प्रायद्वीपीय भारत में अब मॉनसून एक्सप्रेस की प्रतीक्षा शुरू हो गई है। इस बीच प्री-मॉनसून हलचल जारी है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

कल कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। केरल और आंतरिक तमिलनाडु में गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर प्री-मॉनसून बौछारें गिरने के आसार हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try