Skymet weather

23 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली में बारिश, विदर्भ, ओड़ीशा में लू का प्रकोप

May 22, 2017 7:00 PM |

 

हिमालयी भागों के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। हालांकि इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखड़ में मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहेगी।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर है इससे एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुँच रही है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज और हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

मध्य भारत में मौसम के मिजाज़ में विशेष बदलाव नहीं होगा। यहाँ मौसम शुष्क रहेगा जिससे तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर कल भी लोगों का लू से बुरा हाल हो सकता है।

पूर्वी भारत का रूख करें तो यहाँ एक ट्रफ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से गंगीय पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। ओड़ीशा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी दिखाई दे रहा है।

इसके प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

ओड़ीशा में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि ओड़ीशा के आंतरिक हिस्सों में लू का प्रकोप बना रह सकता है।

दक्षिण में एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक पहुँच रही है। इस सिस्टम के प्रभाव से केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

चलते-चलते हम आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है जो आने वाले समय में निम्न दबाव का रूप ले सकता है। यह सिस्टम धीरे-धीरे और प्रभावी हो सकता है लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए हमें इसके आगे बढ़ने की गति पर नज़र रखते हुए अभी प्रतीक्षा करनी होगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try