Skymet weather

25 मई मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान, मध्य प्रदेश में लू; कश्मीर, हिमाचल में हल्की वर्षा

May 24, 2018 5:45 PM |


 

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर भी अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म होता जा रहा है। ऐसे में मैदानी राज्यों की गर्मी से निजात के लिए पहाड़ों पर जाने वालों को कुछ निराशा हाथ लगेगी। राहत मिलेगी लेकिन सीमित होगी। इस बीच उत्तरी पाकिस्तान के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा है और जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है और मध्य पाकिस्तान पर है।

[yuzo_related]

इन सिस्टमों के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि दोनों राज्यों के शेष भागों के साथ-साथ उत्तराखंड में आंशिक बादल होंगे और मौसम शुष्क तथा काफी गर्म होगा। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हवा में नमी कुछ बढ़ी है लेकिन कल भी मौसम में बदलाव नहीं होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी अपना असर दिखाएगी। कई जगहों पर तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक ऊपर बना रहेगा।

मध्य भारत के मौसम का हाल देखें तो यहाँ अधिकतर इलाकों पर पाकिस्तान से होकर आ रही गर्म और शुष्क हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। राजस्थान से लेकर उत्तरी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ भागों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। लेकिन मध्य प्रदेश से विदर्भ होते हुए दक्षिण भारत तक बनी ट्रफ के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर बादलों की गरज के साथ प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्वी क्षेत्र गर्म और शुष्क मौसम का सामना करेंगे जबकि पूर्वोत्तर भारत में प्री-मॉनसून वर्षा लगातार जारी रहेगी। यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश से त्रिपुरा तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी बौछारें गिरने की संभावना है। शेष पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और पूर्वी झारखंड में गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

आखिर में दक्षिण भारत के मौसम का हाल।

यहां मध्य भारत से तमिलनाडु तक बनी ट्रफ रेखा और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में विकसित हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कर्नाटक और केरल में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try