Skymet weather

27 मई मौसम पूर्वानुमान: आसमान ने बरसे शोले, दिल्ली में तापमान 47 डिग्री

May 26, 2018 6:35 PM |


 

मॉनसून ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर दस्तक दे दी है। इस समय मॉनसून की उत्तरी सीमा अंडमान सागर से होकर गुजर रही है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मॉनसून की उत्तरी सीमा कुछ और क्षेत्रों को कवर करेगी और 1 जून से पहले केरल के दरवाजें खट-खटाएगी।

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश में कमी आ जाएगी। एक चक्रवती सिस्टम दक्षिणी पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। हालांकि उत्तर पश्चिम भारत में कोई मौसमी गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी। जिसके चलते दक्षिणी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू जैसे स्थिति उतपन हो जाएगी। राजस्थान और दिल्ली में लू का प्रकोप और बढ़ जाएगा।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो, एक चक्रवती सिस्टम पूर्वी बिहार के ऊपर बना हुआ है और एक ट्रफ रेखा बिहार से अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है। इन सिस्टमो के चलते, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड और ओड़ीशा में भी हल्की मौसमी गतिविधि से इंकार नही किया जा सकता। जबकि पश्चिमी बिहार, झारखंड और ओड़ीशा के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम बंगाल और तटीय ओड़ीशा में भी तापमान बढ्ने की उम्मेद है।

मध्य भारत की बात करे तो, ज़्यादातर हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। जबकि एक चक्रवाती सिस्टम मध्य प्रदेश पर स्थित है। और एक ट्रफ रेखा दक्षिण उत्तर प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडू तक बनी हुई है। इन सिस्टमो के चलते, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिपूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण गोवा में हल्की बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत के मौसम की बात करे तो, एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खड़ी में तमिलनाडू के पास स्थित है और एक निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बनने की उम्मीद है। इन सिस्टमो के चलते, केरल, दक्षिणी कर्नाटक, पश्चिमी और दक्षिणी तमिलनाडू में अच्छी बारिश की उम्मीद है। साथ ही मॉनसून की उत्तरी सीमा के चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। बाकी दक्षिण भारत के राज्यों में भी हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी तटों पर लहर तेज उठेंगी। जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने के ज़रूरत है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try