Skymet weather

28 मई मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात में लू, तापमान 46 डिग्री तक रेकॉर्ड होने की उम्मीद

May 27, 2018 6:05 PM |


 

मॉनसून ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर दस्तक दे दी है। इस समय मॉनसून की उत्तरी सीमा दक्षिणी अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर से होकर गुजर रही है। और 1 जून से पहले केरल पर दस्तक दे सकती है।

[yuzo_related]

दक्षिण भारत के मौसम की बात करे तो, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण- पूर्वी अरब सागर में केरल और कर्नाटक के तट के पास बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते, लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। जबकि तटीय केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारीह की संभावना है। कर्नाटक के बाकी बचे हिस्सों, तमिलनाडू और कोंकण तट में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। एक और निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बन रहा है जो की उत्तरी अंडमान और निकोबार द्वीप समोह में मध्यम से भारी बारिश देगा।

मध्य भारत और पूर्वी भारत की बात करे तो, एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे दक्षिण उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से असम तक बनी हुई है। इन सिस्टमो चलते उप हिमालय पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक दो स्थानो पर भारी बारिश भी हो सकती है।

जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात के ज़्यादातर हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। जबकि एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती सिस्टम से आंतरिक कर्नाटक तक बनी हुई है। इस सिस्टम के चलते, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुष्क हवाओं के चलते लू का प्रकोप जारी रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try