Skymet weather

[Hindi] Weather update for May 28: उत्तरी और मध्य राज्यों में चलेगी लू, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसार

May 27, 2019 7:26 PM |

उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी राज्यों में शुष्क मौसम का लंबा दौर शुरू हो चुका है। इसके चलते पहाड़ों से मैदानों तक तापमान बढ़ेगा। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर और हिमाचल में दोपहर या शाम के समय एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम कोई राहत नहीं देने वाला। हरियाणा और पंजाब के कुछ शहरों में लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली सहित बाकी हिस्सों में भी चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से होगा मुक़ाबला। मौसम की इस बेरुखी को देखते हुए सुझाव है कि 10 बजे से 4 बजे के बीच खुले में निकलने से बचें।

मध्य भारत में हाल और बुरा है। विदर्भ, मराठवाड़ा, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश के कई शहरों में लू का प्रकोप रहेगा। गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी सामान्य से अधिक तापमान के कारण भीषण गर्मी की संभावना है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय भागों में उमस और गर्मी परेशान करेगी।

पूरब में ओडिशा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। और एक ट्रफ झारखंड से दक्षिण भारत तक बनी है। जिससे बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी पूर्वोत्तर राज्यों में पहुँच रही है। इसी वजह से पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम बारिश की संभावना है।
जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

दक्षिण भारत में सक्रिय ट्रफ के कारण दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही तटीय कर्नाटक, केरल और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

लेकिन तेलंगाना पूरी तरह से गर्म और शुष्क रहेगा। कुछ शहरों पर लू चल सकती है।

जबकि मॉनसून का स्वागत करने वाले भारत के पहले क्षेत्र अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में अच्छी बारिश होगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try