Skymet weather

4 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: जम्मू कश्मीर में बारिश, हरियाणा, पंजाब में धूलभरी आँधी के आसार

May 3, 2017 3:40 PM |

 

पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। हालांकि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पंजाब के तराई क्षेत्रों, हरियाणा, दिल्ली और इसके आसपास के शहरों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक-दो जगह गरज और धूलभरी हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

पूर्वी भारत कर रुख करें तो यहाँ बिहार से दक्षिण भारत तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से बिहार के तराई वाले हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

प्री-मॉनसून वर्षा के दौरान बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्सों और ओड़ीशा में एक-दो जगहों पर तेज़ हवाओं और बादलों की गर्जना यानि काल-बैसाखी जैसी मौसमी हलचल देखने को मिल सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर बना हुआ है। साथ ही यहाँ एक ट्रफ भी बनी हुई है। इसके चलते असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना और कुछ जगहों पर गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

बिहार से दक्षिण भारत में तमिलनाडु तक बनी ट्रफ के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try