Skymet weather

17 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, झारखंड, पंजाब में हल्की बारिश; दिल्ली में प्रदूषण से राहत रहेगी जारी

November 16, 2017 4:50 PM |

 

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब कमजोर होकर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है और इस समय उत्तरी तटीय ओड़ीशा के पास बंगाल की खाड़ी में दिखाई दे रहा है।

कमजोर होने के बाद भी यह पूर्वी तटों और पूर्वी भारत के मौसम को प्रभावित करेगा।

अनुमान है कि उत्तरी ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहेगी।

झारखंड, बिहार के साथ साथ पूर्वोत्तर में नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बौछारें गिरने के आसार हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होगा।

मध्य भारत में सिर्फ छत्तीसगढ़ ऐसा क्षेत्र जहां मौसम की हलचल है। कल भी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क बना रहेगा।

[yuzo_related]

इस बीच राजस्थान के दक्षिणी भागों पर एक ट्रफ विकसित हो गई है, जिसके चलते दक्षिणी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो यहाँ अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और यहाँ से कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा विकसित हो गई है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ भागों में हल्की और एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय भागों में कुछ स्थानों पर कल भी बारिश जारी रह सकती है।

हालांकि रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क ही रहेगा।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ है। इस सिस्टम की सक्रियता के चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों के ऊंचे पहाड़ी स्थानों पर हल्की बर्फबारी का नज़ारा भी देखने को मिल सकता है।

पंजाब के उत्तर भागों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली में प्रदूषण से कल भी राहत रहेगी। हालांकि सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try