Skymet weather

21 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी, दिल्ली में और गिरेगा पारा

November 20, 2017 5:50 PM |

 

उत्तर भारत मौसम के साथ शुरुवात करे तो, एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है इसलिए, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानो पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में शुष्क और ठंडी हवाएं जारी रहेंगी। इस स्थिति में, दिल्ली और एनसीआर पर प्रदूषण का स्तर बढ़ने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा, दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखि जा सकती है।

मध्य भारत की बात करे तो, मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। हालांकि दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में बादल छाए रहेंगे।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि दक्षिण तटीय उड़ीसा, असम और अरुणाचल प्रदेश में एक दो स्थानो पर बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में, अंडमान सागर पर एक चक्रवात सिस्टम देखा जा सकता है और दक्षिणी-पश्चिम बंगाल और आस-पास के क्षेत्रों में एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसके साथ, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानो में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

एक ट्रफ रेखा उत्तरी केरल से कोकन और गोवा तक बनी हुई है। इससे कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल हल्की बारिश हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try