Skymet weather

22 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा, राजस्थान शीतलहर का पहरा शुरू; दिल्ली, पंजाब में और गिरेगा पारा

November 21, 2017 6:14 PM |


 

कुछ दिनों पहले तक दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में लोगों की शिकायत सर्दी में देरी को लेकर थी, साथ ही प्रदूषण भी परेशान कर रहा था। अब ना सिर्फ प्रदूषण साफ है बल्कि शीतलहर जैसी हवाएँ चल रही हैं और तापमान में भारी गिरावट हुई है। तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अनुमान है कि ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलती रहेंगी और पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के कई भागों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों में शीतलहर जैसे हालात बने रह सकते हैं। दिल्ली सहित उत्तर भारत में कोहरे और धुंध से राहत जारी रहेगी।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मध्य भारत में चलें तो... यहाँ दक्षिणी मध्य प्रदेश और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात के सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

उत्तर-पूर्वी मॉनसून, देश के दक्षिणी भागों में सामान्य रूप से सक्रिय है। इस समय दक्षिणी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यहाँ से श्रीलंका तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी तटीय कर्नाटक और इससे सटे दक्षिणी कोंकण गोवा में हल्की वर्षा के आसार हैं। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश बढ़ने का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try