Skymet weather

23 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में शीतलहर; केरल तमिलनाडु में होगी बारिश

November 22, 2017 4:30 PM |


 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम से हिन्द महासागर तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

[yuzo_related]

मध्य भारत में चलें तो.... यहाँ दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे विदर्भ पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

अब रुख उत्तर भारत का। जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। इसके आगे बढ़ने से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि दिल्ली-एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत में सर्द और शुष्क उत्तर-पश्चिमी मध्यम हवाएँ चलती रहेंगी जिसके प्रभाव से दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।

हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुँच गया है। इन भागों में शीतलहर जारी रहने के आसार हैं। मैदानी राज्यों में कोहरे से राहत बनी रहेगी।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के भागों में मौसम का हाल इस प्रकार है। अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि शेष सभी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय सर्दी बढ़ेगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try