Skymet weather

24 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शीतलहर की चपेट में

November 23, 2017 4:40 PM |


 

एक निम्न दबाव का क्षेत्र जो की दक्षिण-मध्य बंगाल की खड़ी पर बना हुआ है, वह सिस्टम अब श्रीलंका और उत्तरी तटीय तमिलनाडू की ओर बड़ेगा। ऐसा अनुमान है की यह सिस्टम और प्रभावी होगा। इस सिस्टम के चलते, आंतरिक तमिलनाडू और तटीय आंध्र प्रदेश मके कुछ स्थानो पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

[yuzo_related]

मध्य भारत की बात करे तो उत्तर-पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाएँ चल रही है। इस मौसमी गतिविधि के कारण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश और गुजरात में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही शुष्क और बर्फीली हवाएँ उत्तर-पश्चिम भारत में चलती रहेंगी। इसके कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर शीतलहर चलती रहेगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी पश्चिमी हिमालयी भागों से ठंडी हवाएँ चल रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। कुछ भागों में शीतलहर जैसे हालत बन सकते हैं।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

हालांकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के सभी भागों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try