Skymet weather

25 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी रहने के आसार

November 24, 2017 5:00 PM |


 

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि कल यह श्रीलंका के तटों के करीब पहुँच जाएगा। आगे भी इसकी दिशा दक्षिण-पश्चिमी बनी रहेगी। इस सिस्टम से अरब सागर के दक्षिण-पूर्व तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है।

इन सिस्टमों के चलते तटीय तमिलनाडु और केरल में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें भी गिर सकती हैं। 24 घंटों में बारिश और बढ़ जाएगी। चेन्नई सहित तमिलनाडु के शेष भागों में 24 घंटों के बाद वर्षा शुरू होगी और धीरे-धीरे गतिविधियां ज़ोर पकड़ेंगी।

[yuzo_related]

इस बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में भी गरज के साथ एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। तेलंगाना सहित शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य भारत में मौसम शांत है लेकिन सर्दी बढ़ रही है। इस क्षेत्र में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं जिससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है और कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

झारखंड में कल कई स्थानों पर शीतलहर चलेगी। पूर्वोत्तर भारत में सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा हालांकि कई जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

आखिर में उत्तर भारत के मौसम का हाल। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास से गुज़र रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में आंशिक बादल छाए रहने और ऊंचे पहाड़ी स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा या हिमपात होने का अनुमान है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और पंजाब में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।

उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल सुबह भी शीतलहर चलेगी। इन भागों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try