Skymet weather

30 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक में बारिश; बाकी भागों में मौसम शुष्क

November 29, 2018 6:22 PM |

दक्षिण भारत में पूर्वी हवाएँ बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हैं, जिनकी वजह से तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। हालांकि उत्तरी आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

दूसरी ओर अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के अधिकांश इलाकों में बारिश बढ़ने की संभावना है।

मध्य भारत की बात करें तो, यहाँ मौसम शुष्क ही बना रहेगा। लेकिन उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते कुछ भागों में सर्दी बढ़ेगी। खासकर दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट से आपको सुबह और रात में ठंडक में इज़ाफ़ा होगा।

उत्तर भारत की ओर बढ़ें तो, इस वक़्त एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू- कश्मीर पर बना हुआ है, हालांकि इसका कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा और उत्तर भारत के सभी भागों में शुष्क मौसम बना रहेगा। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में पहले की तरह शुष्क मौसम जारी रहेगा। अगले 24 घंटो के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में दिन और रात्रि के तापमानों में गिरावट देखने को मिलेगी। बाकी भागों के तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try