Skymet weather

11 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश

October 10, 2018 6:52 PM |


बंगाल की खाड़ी से आ रहा भीषण चक्रवात ‘तितली’ जल्द ही और भीषण रूप ले लेगा। 11 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवात तितली उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर गोपालपुर और कलिंगापट्टनम पास से लैंडफॉल करेगा। चक्रवात तितली के 150 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ भी आएँगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह चक्रवात category-two के Hurricane की क्षमता तक प्रभावी हो सकता है।

अगर समुद्री हालत की बात करें तो आंध्र तट से पश्चिम बंगाल तट तक स्थिति बेहद खराब बनी रहेगी, जिसमें 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 80 से 110 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसके चलते उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी राज्यों सहित बिहार और झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है।

इस बीच दक्षिण भारत में, केरल और तमिलनाडु में एक या दो जगहों पर हल्की वर्षा संभव है। अंडमान और निकोबार भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। जबकि रायलसीमा और तेलंगाना में मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य भारत में, छत्तीसगढ़, कोंकण व गोवा में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर में, जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसलिए, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try