Skymet weather

14 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: आगामी वैदर सिस्टम लाएगा केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश

October 13, 2018 5:52 PM |


चक्रवात तितली अब एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में कमजोर हो गया है और अभी बांग्लादेश और त्रिपुरा पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से दक्षिण-पूर्व तमिलनाडु तक जा रही है। अनुमान है की, इस सिस्टम के कमजोर होने के कारण इस क्षेत्र पर, सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी।

पूर्वी भारत की बात करें, तो यहाँ वर्षा धीरे-धीरे कम हो गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में दोपहर का मौसम गर्म रहेगा। हालांकि, दक्षिणी ओडिशा और गंगिय पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में कुछ बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा और गंगिय पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों मे सुबह के समय धुंध का अनुभव किया जा सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में कुछ स्थानों पर बारिश संभव है। हालांकि, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

वहीं दक्षिणी भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु और साथ सटे आंध्र प्रदेश तट पर बना हुआ है। एक और अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु तट के दक्षिण पर देखा जा सकता है। इसके चलते, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तट पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, तेलंगाना और दक्षिणी कर्नाटक में एक दो जगह पर हल्की बारिश हो सकती है।

उधर उत्तर भारत में, उत्तरी पाकिस्तान और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। इसके कारण, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में ठड़ी हवाएं चलेंगी। दिल्ली सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में सुबह के समय धुंध बनी रहेगी। हालांकि रातें आरामदायक होंगी, तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है, दिन का तापमान गर्म रहेगा। हालांकि, हरियाणा के कुछ हिस्सों में पराली जलाने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर बढ्ने का अनुमान है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

देश के मध्य भाग की बात करें तो, गुजरात पर एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा सकता है। इसके चलते, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा हालांकि रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी.

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try