Skymet weather

19-20 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर कोंकण और गोवा, दक्षिण भारत में वर्षा

October 18, 2018 6:14 PM |


जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और पंजाब में बना है। इसके कारण, जम्मू-कश्मीर पर बारिश जारी रहेगी, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के एक दो स्थानों पर बारिश भी देखी जाएगी। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मेघगर्जना की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश, और राजधानी दिल्ली में बादल छाये रहेंगे और यहाँ दिन के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

शुक्रवार तक, पश्चिमी विक्षोभ चला जाएगा जिससे बारिश में कमी आएगी, खासतौर शनिवार को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। ठंडी उत्तरोत्तर हवाएं अब उत्तर-पश्चिम भारत में दिल्ली-एनसीआर समेत बहेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण के बारे में बात करें तो हल्की हवाओं और नमी के कारण हवा की गुणवत्ता में और गिरावट आई है। हालांकि, पंजाब और हरियाणा के पड़ोसी क्षेत्रों में परली जलने से दिल्ली प्रदूषण में बढ़ोतरी आएगी।

मध्य भारत की तरफ जाएँ तो पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है जिससे गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ पर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, गुजरात, राजस्थान, कोंकण और गोवा के अधिकतम हिस्सों में तापमान में मामूली गिरावट आएगी। वहीँ, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में शुक्रवार और शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत पर जाएँ तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल और आसपास के क्षेत्रों में है और एक दूसरा सिस्टम दक्षिण अंडमान सागर पर है। एक ट्रफ रेखा भी लक्षद्वीप तक जा रही है. इनकी वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश जारी रहेगी। तेलंगाना के साथ तटीय आंध्र प्रदेश में शनिवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है। बेंगलुरु और चेन्नई में भी मध्यम बारिश की उम्मीद है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में जाएँ तो असम के पूर्वी हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है, जो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय पर शुक्रवार और शनिवार को बारिश दे सकता है। दक्षिण तटीय ओडिशा कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try