Skymet weather

19 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: अंडमान व निकोबार में बारिश, तमिलनाडु व केरल में भी हल्की वर्षा

October 18, 2016 4:58 PM |

 

उत्तर-पूर्वी मॉनसून फिलहाल बेहद कमजोर है। इस महीने के अंत तक यह प्रभावी होगा जिससे इसके दायरे में आने वाले क्षेत्रों में वर्षा तभी बढ़ने के आसार हैं।

इस समय तमिलनाडु के तटों के पास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा म्यांमार के तटीय क्षेत्र अराकान तक पहुँच रही है। अराकान के पास भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भीषण वर्षा के भी आसार हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश जारी रह सकती है। प्रायद्वीपीय भारत के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

पूर्वोत्तर में त्रिपुरा और उससे सटे भागों पर एक कमजोर मौसमी सिस्टम चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में बना हुआ है। जो त्रिपुरा और मिज़ोरम में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दे सकता है।

देश के बाकी सभी भागों में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

इस बीच गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में दिन में मौसम काफी गर्म चल रहा है। इन भागों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह 35 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया जाएगा।

विदर्भ और इससे सटे दक्षिणी मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का लगातार प्रवाह बना हुआ है। साथ ही आसमान भी साफ बना हुआ है। इस मौसमी परिदृश्य के चलते विदर्भ और उससे सटे मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और रात तथा सुबह का मौसम ठंडा होगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try