Skymet weather

2 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में वर्षा

October 1, 2018 10:06 PM |


दक्षिण पश्चिमी मॉनसून वापसी के रास्ते पर तेजी से निकल रहा है। उत्तर भारत के सभी भागों से वापस लौट चुका है। साथ ही मध्य भारत के भी कुछ हिस्सों से इसकी वापसी हो गई है।
अब बात देश भर के मौसम की.... शुरुआत दक्षिण भारत से।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम बंगाल की खाड़ी पर भी सक्रिय है।

इसके प्रभाव से केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में एक या दो जगहों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

संभावना है कि यह सिस्टम 4-5 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। जिसके चलते केरल और तमिलनाडु में आने वाले दिनों में तेज़ बारिश की संभावना है।

इस बीच, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

मध्य भारत का रुख करें तो गुजरात और आसपास के इलाकों पर एक एंटी-साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय हो गया है। साथ ही मॉनसून भी पीछे जा रहा है।

जिसके चलते मध्य भारत के कई इलाकों में शुष्क और गर्म मौसम की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है। तेज़ गर्मी से बचाव के लिए अपना खयाल रखें।

हालांकि, दक्षिण छत्तीसगढ़, कोंकण व गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।

देश के पूर्वी हिस्सों का मौसम देखें तो पश्चिमी असम से दक्षिणी बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके कारण, पूर्वोत्तर राज्यों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं हल्की बारिश की उम्मीद है।

साथ ही, दक्षिणी तटीय ओडिशा में भी कुछ जगहों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और काफी गर्म ही बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

इसके अलावा, दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। दिन में अधिकांश जगहों पर पारा 35 डिग्री के आसपास रहेगा जिससे दिन बेहद गर्म होगा। हालांकि 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान बना रहेगा। जिससे रात आरामदायक होगी।

उत्तर भारत में पहाड़ों पर मौसम में कुछ हलचल होगी। उत्तरी पाकिस्तान पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है इसके चलते कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म व सूखा मौसम अनुभव करेंगे।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try