Skymet weather

20 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: बिहार, ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत में अच्छी वर्षा के आसार

October 19, 2017 2:46 PM |

त्योहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में जहां पूर्वी भारत में बादल जमकर बरसेंगे वहीं राजस्थान और कच्छ में सूरज आँखें दिखायेगा और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगी।

फिलहाल देशभर के मौसम की बात।

इस समय मौसमी सक्रियता देश के पूर्वी हिस्सों में सीमित है। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम ओड़ीशा के आंतरिक हिस्सों पर निम्न दबाव के रूप में पहुँच गया है।

इसके प्रभाव से गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की वर्षा के आसार हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश बढ़ेगी। शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

दक्षिण भारत के मौसम पर नज़र डालें तो केरल, तमिलनाडु और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

तटीय कर्नाटक में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। दूसरी ओर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा।

[yuzo_related]

मध्य भारत के कुछ इलाकों में मौसमी हलचल रहेगी। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती।

जबकि मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के लगभग सभी भागों, गुजरात और राजस्थान में मौसम शुष्क और काफी गर्म बना रहेगा।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में प्रदूषण, सुबह के समय सर्दी और दिन में गर्मी के अलावा मसम की कोई और हलचल नहीं है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

उत्तरी भागों में 20 अक्तूबर को मौसमी स्थितियाँ बदलने वाली नहीं है।

जम्मू कश्मीर से लेकर, दिल्ली हरियाणा और पंजाब तक सुबह और रात में हल्की ठंडक होगी। दिन में गर्म और शुष्क मौसम जारी रहेगा।

प्रमुख शहरों का ज़िक्र करें तो.... दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में मौसम शुष्क बना रहेगा। कोलकाता, रांची, पटना और गुवाहटी में अच्छी बारिश के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try