दक्षिण भारत से शुरुआत करें तो चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर में है जो निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणपूर्वी अरब सागर पर है। इन दोनों सिस्टमों के बीच के ट्रफ रेखा है जिसकी वजह से तमिलनाडु और केरल में बारिश बनी रहेगी। तटीय क्षेत्रों में वर्षा मध्यम से भारी हो सकती है, चेन्नई में भी अच्छी वर्षा की उम्मीद है। कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश में एक दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। अंडमान व् निकोबार द्वीप समूह में बारिश अच्छी होगी।
पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में एक ट्रफ रेखा म्यांमार से उत्तरी असम तक बनी है, सिस्टम कमज़ोर है जिससे उत्तरपूर्वी राज्यों के कुछ ही हिस्सों में हल्की बारिश होगी। बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय धुंध बनी रहेगी। पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क और सुहावना बना रहेगा।
उत्तर भारत पे जाएँ तो एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ मध्य जम्मू कश्मीर पर है और इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना है। जम्मू कश्मीर के कुछ स्थानों पर वर्षा की उम्मीद है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में मौसम गर्म रहेगा और बाकी मैदानी इलाकों में मौसम श्सुहक और सुहावना रहेगा। दिल्ली की बात करें तो प्रदूषण में इज़ाफ़ा होने की संभावना है।
Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India
मध्य भारत की तरफ जाएँ तो एक तट्रफ रेखा मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है जिससे महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारों की उम्मीद है। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और कच्छ के इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
Any information taken from here should be credited to skymetweather.com