Skymet weather

19 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में अच्छी वर्षा के आसार

September 18, 2017 6:12 PM |

 

जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा भी पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर गुज़र रही है। हालांकि यह दोनों सिस्टम प्रभावी नहीं हैं जिसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर दिल्ली सहित मैदानी राज्यों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ का मौसम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर बने चक्रवाती सिस्टम से प्रभावित होगा।

इसके चलते बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों हल्की बारिश हो सकती है।

[yuzo_related]

मध्य भारत में बने इस सिस्टम के चलते पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और दक्षिणी गुजरात में भी कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

कोंकण व गोवा क्षेत्र के पास पूरब से पश्चिम तक एक ट्रफ रेखा बन गई है। इसके अलावा दक्षिणी कोंकण क्षेत्र से कर्नाटक तक बनी ट्रफ भी सक्रिय है। इन सिस्टमों के चलते मुंबई सहित कोंकण व गोवा क्षेत्र में भीषण बारिश हो सकती है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

जबकि तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा देखने को मिल सकती है। कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई में फिर से भारी वर्षा का दौर शुरू हो रहा है। हैदराबाद में मध्यम बारिश के आसार हैं। चेन्नई और कोलकाता में हल्की बारिश हो सकती है जबकि बंगलुरु और दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try