Skymet weather

23 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भारी वर्षा के आसार

September 22, 2017 7:12 PM |


 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है और एक निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है।

इन सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से उत्तराखंड और इससे सटे पूर्वी हिमाचल प्रदेश में भीषण वर्षा होने की आशंका है। इन भागों में कुछ स्थानों पर बादल फटने से अगले दो दिनों तक अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चुनौती बनी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली और हरियाणा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। जबकि जम्मू कश्मीर, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्वी भारत का रुख करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर पूर्वी भारत के दक्षिणी भागों यानि झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और शेष पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।

[yuzo_related]

मध्य भारत में बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की वर्षा के आसार हैं। दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में इस समय मॉनसून कमजोर है। हालांकि कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

तटीय और आंतरिक कर्नाटक तथा केरल में भी हल्की बारिश देखने को मिलेगी। तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में मौसम शुष्क बना रहेगा।

चलते-चलते भारत के प्रमुख शहरों के मौसम पर नज़र डाल लें। दिल्ली और लखनऊ में मध्यम बारिश होगी जबकि मुंबई और कोलकाता में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। हैदराबाद, बंगलुरु और चेन्नई में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try