Skymet weather

6 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना में मौसम होगा शुष्क

September 5, 2017 6:17 PM |


 

उत्तर भारत और इससे सटे पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा अभी भी हिमालय के तराई क्षेत्रों में है।

यह सभी सिस्टम कमजोर हैं जिससे उत्तर भारत में विशेष मौसमी हलचल के आसार नहीं हैं। हालांकि उत्तराखंड और दक्षिणी हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की और एक-दो जगह मध्यम बारिश हो सकती है। शुष्क पश्चिमी हवाओं के बीच हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित मैदानी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्वी भारत में मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों में बनी हुई है जिसके चलते उत्तर प्रदेश, और झारखंड में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर मध्यम और एक एक-दो जगह भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तरी ओड़ीशा से तमिलनाडु तक बनी एक ट्रफ के चलते ओड़ीशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

[yuzo_related]

मध्य भारत में दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। विदर्भ, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम मॉनसून वर्षा के आसार हैं।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

दक्षिण-भारत का रुख करें तो यहाँ पूर्वी तटों पर बनी ट्रफ के चलते तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ भागों, रायलसीमा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम मॉनसून वर्षा की संभावना है। जबको कोंकण गोवा, केरल और शेष महाराष्ट्र में अधिकांश इलाके शुष्क रहेंगे। इन भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

प्रमुख शहरों की बात करें तो बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली, लखनऊ, पटना और मुंबई में मौसम शुष्क रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try