Skymet weather

18 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी, सम्पूर्ण देश में बढ़ेगी ठंड

January 17, 2020 5:46 PM |

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही जम्मू-कश्मीर पर बनेगा। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा पंजाब से बिहार तक जा रही है। इन सिस्टम्स के चलते, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की तीव्रता ज्यादा रहेगी। इस बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में बारिश हो सकती है। दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मौसम शुष्क ही रहेगा। यहाँ रात के तापमान गिर सकते हैं।

पूर्वी भारत की बात करें तो, यहाँ पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के भागों में बारिश जारी रहेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिट-पुट्ट बारिश हो सकती है। इस बीच झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में मौसम साफ रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में दिन और रात के तापमान गिर सकते हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह हल्की बारिश का अनुमान है। मुंबई में मौसम शुष्क और ठंडा बना रहेगा।

नीचे दक्षिण भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु से सटी दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर देखा जा सकता है। इसके चलते, चेन्नई समेत तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगह बारिश हो सकती है। तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में मौसम साफ बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try