Skymet weather

26 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: 26 जनवरी को देश भर में मौसम होगा साफ, दिल्ली के राजपथ पर साफ दिखेगी परेड

January 25, 2020 6:22 PM |

देश 26 जनवरी 2020 को अपना 71वां गणतन्त्र दिवस माना रहा है। सभी देशवासियों को स्काइमेट की ओर से गणतन्त्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनायें। यह दिन उस संविधान के प्रति सम्मान का भी दिन है जिसने अपने नागरिकों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के अधिकार प्रदान किए हैं। भारत का यह गौरव इसी तरह बना रहे।

फिलहाल जान लेते हैं कैसा रहेगा देश भर में 26 जनवरी को मौसम का हाल। तो पहले बात दिल्ली के मौसम की कर लेते हैं जहां गणतन्त्र दिवस का मुख्य परेड समारोह होता है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को मौसम साफ और सुहावना बना रहेगा। लेकिन ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ कुछ कमजोर होंगी जिससे सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है। लेकिन परेड में कोई व्यवधान नहीं होगा।

इस बीच उत्तर भारत की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक सर्कुलेशन भी बन गया है।यह सिस्टम समूचे उत्तर भारत को प्रभावित करने वाले हैं, लेकिन थोड़ा इंतज़ार करना होगा। इन सिस्टमों के कारण 26 जनवरी को फिलहाल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों हल्की वर्षा या बर्फबारी की बारिश होने की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छा सकते हैं। राजस्थान में एक या दो स्थानों पर कुछ बारिश हो सकती है। मैदानी राज्यों में सुबह के समय में धुंध और हल्का कोहरा छाने की संभावना है।मध्य भारत में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सुबह मौसम ठंडा होगा और धुंध छाई रहेगी। मध्य भारत के लगभग सभी शहरों में दिन में खिली धूप होगी।

पूर्वी भारत के भागों में शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। इन हवाओं के कारण पूर्वी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सुबह तापमान कम रहेगा जिससे सर्दी बरकरार रहेगी। इन भागों में मध्यम कोहरा और धुंध छाने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, ऊपरी असम और मेघालय में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क और गर्म होगा। दक्षिणी राज्यों में 26 जनवरी को भी बारिश की संभावना नहीं है। कोट्टायम, अलपुझा, मंगलुरु, बंगलुरु समेत केरल और कर्नाटक के कई शहरों में सामान्य से ऊपर रहेगा दिन का तापमान, जिससे दोपहर में काफी गर्मी महसूस की जा सकती है। चेन्नई और हैदराबाद में सामान्य होंगे मौसमी हालात।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try