Skymet weather

22 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: गुलमर्ग, पहलगाम, चंबा, शिमला में भारी हिमपात, चेन्नई, बंगलुरु में बारिश

November 21, 2019 6:58 PM |

शुरुआत उत्तर भारत से। क्योंकि उत्तर भारत के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान पर है। यह दोनों सिस्टम हमेशा की तरह पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ रहे हैं। इससे अनुमान है कि गुलमर्ग, पहलगाम, चंबा, शिमला, लेह, कारगिल सहित जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड के भी उत्तरी हिस्सों में वर्षा और हिमपात के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल आ सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में प्रदूषण और खराब हो सकता है। पीएम 2.5, और पीएम 10 का स्तर हवा में काफी मात्रा में बढ़ सकता है।

मध्य भारत में आने वाली, शुष्क उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और विदर्भ सहित सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि ऊंचाई वाले बादल दिखाई दे सकते हैं। मध्य भारत के सभी शहरों में सुबह और रात के समय मौसम ठंडा होगा। दिन भी सुहावना रहेगा। लेकिन मुंबई में दिन के समय कुछ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो यहाँ पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड और ओडिशा तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन में हल्की गर्मी हो सकती है लेकिन सुबह और रात में ठंडक बरकरार रहेगी। सुबह के समय इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में दिन में गर्मी और उमस रहेगी। असम और इससे सटे भागों पर एक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते पूर्वोत्तर भारत में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा और धुंध छा सकता है।

दक्षिण भारत में इस समय northeast मॉनसून सक्रिय रहता है और अच्छी बारिश होती है। लेकिन इस बार अक्टूबर में मिनी मॉनसून ने दक्षिणी राज्यों को अच्छी बारिश भले ही दी लेकिन नवंबर में काफी कम वर्षा हो रही है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने ट्रफ की वजह से तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक के दक्षिणी शहरों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यानि चेन्नई और बेंगलुरु में आप बारिश की उम्मीद कर सकते हैं जबकि अमरावती, विशाखापत्तनम और हैदराबाद सहित दक्षिण के बाकी शहरों में मौसम शुष्क रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try