Skymet weather

27 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: पहाड़ों पर बढ़ेगी बर्फबारी, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश

November 26, 2019 6:21 PM |

जम्मू और कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और हिमपात होने के आसार हैं। साथ ही, उत्तराखंड में गतिविधियां बढ़ जाएगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

अगर हम उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि दिल्ली और पूर्वोत्तर राजस्थान में भी एक दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। देश के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।

इस बीच मध्य भारत में, मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के जिले शुष्क रहेंगे। मुंबई और अहमदाबाद में मौसम शुष्क रहेगा और देश के मध्य भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण में, एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तटों तक बनी हुई है। हम 27 नवंबर की शाम से चेन्नई सहित तटीय तमिलनाडु में बारिश बढ़ने की उम्मीद करते हैं। इसके साथ ही दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश की भी उम्मीद है। तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश का मौसम शुष्क होगा। जबकि अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बेंगलुरु में हल्की बारिश के साथ हैदराबाद का मौसम शुष्क बना रहेगा।

हमारे देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में एक एंटी-साइक्लोन झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर है। इसके अलावा, मेघालय और दक्षिणी असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा। यहाँ साफ आसमान के साथ धूप छायी रहेगी। कोलकाता, रांची, पटना जैसे शहर शुष्क मौसम का अनुभव करेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तटीय ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के तराई भागों में मध्यम से घने कोहरे की उम्मीद है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try