Skymet weather

14 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में प्रदूषण का असर, बंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई में बारिश

October 13, 2019 8:07 PM |

मॉनसून इस समय देश के कई इलाकों को अलविदा कह रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान मॉनसून झारखंड, पश्चिम बंगाल और गुजरात के भी कुछ हिस्सों से मॉनसून वापस लौट गया है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मैप पर देख सकते हैं।

पूर्वानुमान की शुरुआत दक्षिण भारत से क्योंकि इस समय मौसमी गतिविधियां दक्षिण भारत के भागों में ही सबसे ज्यादा देखने को मिल रही हैं।

आंध्र प्रदेश के तटों पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ यहां से तमिलनाडु तक बनी है। इन दोनों सिस्टमों के चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना यानी दक्षिण के पांचों राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हमें दिखाई दे रहे हैं।

मध्य भारत के मौसम का जिक्र करें तो दक्षिणी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से अब तक मॉनसून वापस नहीं लौटा है। इन भागों में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ वर्षा होने की संभावना है।

दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा, मुंबई नाशिक समेत मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय शहरों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। गुजरात और राजस्थान में दिन में गर्मी परेशान कर सकती है।

बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम के चलते ओडिशा में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, पटना, गया, भागलपुर, कोलकाता, बांकुरा सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

लेकिन बांग्लादेश और इससे सटे त्रिपुरा पर बने चक्रवाती क्षेत्र के कारण सिक्किम, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

आखिर में उत्तर भारत के भागों के मौसम पर नजर।

क्योंकि उत्तर भारत से मॉनसून वापस लौट गया है और हवाएं उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने लगी हैं जो शुष्क हैं और अपेक्षाकृत ठंडी है इसके चलते दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, करनाल, अंबाला, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, जयपुर, अलवर सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में सुबह और रात के समय मौसम ठंडा होगा। सुबह-सुबह हल्की धुंध या कुहासा दिखाई देगा। वहीं दिन में आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप का असर भी होगा। जिससे गर्मी दोपहर के समय महसूस की जाएगी।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में प्रदूषण भी धुंध और कुहासे के चलते बढ़ सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try