Skymet weather

17 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान: दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने ली विदाई, दक्षिण भारत में भारी बारिश

October 16, 2019 6:55 PM |

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने आखिरकार देश के सभी हिस्सों में विदाई ले ली है। इसके साथ ही, उत्तर-पूर्वी मॉनसून अब तमिल नाडु और साथ लगे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में आगमन कर चुका है। इस समय एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर देखा जा सकता है। इसके चलते, तमिल नाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। एक-दो जगह पर भारी बारिश भी हो सकती है।

वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश आगे क्रम में है। लक्षद्वीप में भी मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। मध्य भारत की बात करें तो, यहां एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अरब सागर अरब सागर पर बना हुआ है। ये अपने साथ दक्षिणी कोंकण व गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र पर हल्की बारिश देगा। सिंधुदुर्ग, सांगली, सतारा और रत्नागिरी में ये बारिश देखी जा सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। देश के पूर्वी हिस्से की बात करें तो, ओड़ीशा पर इस समय पूर्वी हवाएँ बह रहीं हैं। इसके चलते, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड पर एक-दो जगह बारिश आगे क्रम में है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क ही रहेगा।

वहीं, पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की उम्मीद है। अंत में उत्तर भारत में, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके चलते, जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह बारिश के साथ, ऊपरी जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की उम्मीद है।गुरदासपुर और अमृतसर में भी एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बाकी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try