Skymet weather

5 सितम्बर का मौसम पूर्वानुमान: गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भारी बारिश, मुंबई को कुछ राहत

September 4, 2019 7:55 PM |

मध्य भारत पर मॉनसून मेहरबान है या कर रहा है परेशान। अगर यह सवाल मध्य प्रदेश के लोगों से किया जाए तो यहाँ मंदसौर, झाबुआ, रतलाम, आगर – मालवा, अलीराजपुर और भोपाल सहित दक्षिणी पश्चिमी एमपी में लोग कहेंगे कि अब यह आफत बन गया है।
आने वाले दिनों में भी यहाँ भारी बारिश होगी क्योंकि मॉनसून ट्रफ मध्य प्रदेश से होकर गुज़र रही है और एक निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुँच गया है।

उम्मीद है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान सहित मध्य भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

इस बीच पश्चिमी तटों पर दक्षिणी गुजरात से केरल तक बनी ट्रफ अभी भी सक्रिय है। इसके चलते माथेरान से ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं।

हालांकि मुंबई में बीते तीन दिनों में जो बारिश हुई है उतनी भीषण बारिश नहीं होगी। यानि कुछ राहत मिलेगी। गोवा में भी भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक और इससे सटे केरल के शहरों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश में भी मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

तमिलनाडु सहित दक्षिण के बाकी हिस्सों में बारिश कम होगी। मॉनसून कमजोर होगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश में कमी आएगी क्योंकि निम्न दबाव ओड़ीशा से आगे निकल जाएगा। इन भागों में महज़ हल्की वर्षा कुछ स्थानों पर देखने को मिल सकती है।

दूसरी ओर एक सर्कुलेशन उत्तरी ओड़ीशा पर बन गया है। इसके चलते उत्तरी ओडिशा में मध्यम बौछारें जारी रहने की संभावना है।

इस बीच पूर्वोत्तर राज्यों पर एक सर्कुलेशन बन गया है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार के पूर्वी व तराई क्षेत्रों हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में पहाड़ों पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बारिश कम हो रही है। यहाँ 5 सितंबर को भी बारिश की संभावना कम है। हालांकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

मैदानी भागों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीते दिनों जैसा ही रहेगा मौसम का हाल। इन राज्यों में तराई से सटे भागों में हल्की बौछारें दिख सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में उमस बरकरार रहेगी। गर्मी से भी पीछा नहीं छूटेगा क्योंकि बहुत अच्छी वर्षा का इंतज़ार ख़त्म होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try