Skymet weather

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सीजन का सबसे ठंडा तापमान दर्ज, सर्दी की पहली बारिश की संभावना।

December 6, 2024 12:45 PM |

पिछले कुछ समय से उत्तरी पहाड़ियों में शुष्क मौसम का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत के ढलानों और मैदानी इलाकों में सूखी और ठंडी हवाएं बह रही हैं। पिछले दो दिनों से रात के तापमान में गिरावट जारी है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों ने आज सुबह न्यूनतम तापमान के नए रिकॉर्ड बनाए। हालांकि, तापमान में औसत से बड़ा अंतर नहीं देखा गया है, लेकिन यह सामान्य से 1°C तक कम है। कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया है, और कुछ स्थानों पर यह 5°C के नजदीक पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट: पिछले दो दिनों से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साफ आसमान, प्रदूषण परत का पतला होना और घने कोहरे की अनुपस्थिति ने रात में विकिरणों के आसानी से बाहर निकलने में मदद की है। आज सुबह पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सबसे कम न्यूमत तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहे, अमृतसर में 6.9°C, लुधियाना में 7.1°C, पटियाला में 7.6°C, चंडीगढ़ में 7.9°C करनाल में 6.5°C, हिसार में 5.4°C तापमान दर्ज किया गया।पहाड़ियों के नजदीक स्थित कुछ स्थान जिनकी ऊंचाई 1500-3000 फीट है,  यहां भी कम तापमान दर्ज किया गया है। ऊना, सुरेंद्रनगर और मंडी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.6°C, 3°C और 3.3°C रहा।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव: 8 दिसंबर की शाम को जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे पहले पश्चिम राजस्थान के सीमा क्षेत्र और पंजाब, हरियाणा तथा दिल्ली क्षेत्र को कवर करते हुए एक व्यापक और बंद चक्रवातीय परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। 8 और 9 दिसंबर को इन इलाकों में हवा के पैटर्न में बदलाव होगा। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रवाह रुक जाएगा और इन इलाकों में बादल छा सकते हैं।

सर्दी की पहली बारिश की संभावनापश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पहली सर्दी की बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इस मौसम प्रणाली के दायरे में आ सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सें बारिशों होने के आसार हैं। जिसमें पंजाब का पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, हरियाणा का चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर और दिल्ली के साथ आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

मौसम में बदलाव की उम्मीद: बता दें यह बारिश भारी नहीं होगी, लेकिन लंबे समय से जारी शुष्क मौसम को खत्म कर देगी। बारिश 8 दिसंबर की देर रात से शुरू होकर 9 दिसंबर की सुबह तक समाप्त होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता और प्रसार चाहे जैसा भी हो, लेकिन यह बारिश का दौर मौजूदा एकरस मौसम में बदलाव जरूर लाएगा। वहीं, हल्की बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ा देगी और सर्दियों के मौसम की शुरुआत का संकेत देगी।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try