नवंबर में दिल्ली 4 डिग्री गर्म, इस सप्ताह तापमान में मामूली गिरावट संभव

November 25, 2024 1:00 PM|
दिल्ली में सर्दी का इंतजार, फोटो: Canva

दिल्ली में नवंबर महीने में कई दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। बता दें, नवंबर के पहले पखवाड़े ( शुरुआती 15 दिन) में तापमान असामान्य रूप से गर्म रहा और न्यूतम तापमान ज्यादातर 16°C  से ऊपर बना रहा। हालांकि, 19 नवंबर और उसके बाद पारा गिरकर कभी-कभी सामान्य से नीचे पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह के दौरान सुबह के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.2 °C था, जो 21 नवंबर को गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह लगभग 6°C की भारी गिरावट है। हालाँकि, सप्ताहांत में तापमान फिर बढ़ गया और आज 25 नवंबर को तापमान फिर से चढ़ गया है। सफदरजंग बेस स्टेशन पर आज न्यूनतम तापमान 14°C दर्जकिया गया, जो सामान्य से लगभग 3°C अधिक है।

दिल्ली (सफदरजंग): नवंबर न्यूनतम न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

नवंबरकाऔसततापमानसामान्यसेअधिक:नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान लगभग 13°C होता है। 01 नवंबर से 25 नवंबर के बीच औसत न्यूनतम तापमान 16.7 °C रहा, जो सामान्य से लगभग 4 °C अधिक है। महीने के बाकी के दिनों में तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है और न्यूनतम तापमान 11°-12°C के आसपास रह सकता है। नवंबर का औसत तापमान 15 °C से नीचे जाने की संभावना नहीं है, इसलिए दिल्ली में तापमान सामान्य से लगभग 2°C ऊपर रहने की संभावना है। इससे पहले, अक्टूबर भी इसी तरह समाप्त हुआ था और 1950 के बाद सबसे गर्म अक्टूबर के रूप में रिकॉर्ड किया गया। हालांकिस अक्टूबर महीने की तुलना में  नवंबर थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। जिसका मतलब है नवंबर में तापमान कम हो सकता है, लेकिन बावजूद भी यह रिकॉर्ड पर सबसे गर्म सालों में गिना जाएगा।

नवंबरमेंबारिशकाअभाव:अक्टूबर और नवंबर अब तक पूरी तरह शुष्क रहे हैं। नवंबर के बाकी दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। 29 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पहाड़ों के करीब पहुंचेगा और अगले 4-5 दिनों तक धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में यात्रा करेगा। हालांकि, मौसम गतिविधियाँ केवल पहाड़ियों तक सीमित रहेंगी, खासकर ऊपरी और मध्य क्षेत्रों में। श्रीनगर, बनिहाल, काजीगुंड और अवंतीपोरा जैसे निचले पहाड़ी क्षेत्रों में 30 नवंबर को बहुत हल्की बारिश के आसार हैं।

दिल्लीमेंसर्दीअभीदूर:उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, जिसमें दिल्ली भी शामिल है, में कोई मौसम गतिविधि नहीं होगी। हां, 29 और 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 1°C-2°C बढ़ सकता है। इस महीने दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट की संभावना नहीं है। सर्दियों की सामान्य ठंड का इंतज़ार जारी रहेगा।

author image