Skymet weather

[हिन्दी] दिल्ली एनसीआर में ठंड बरकरार, दिन के तापमान में गिरावट की उम्मीद

December 31, 2018 6:21 PM |

Delhi_smog_pollution-The Wire 600

राजधानी क्षेत्र, दिल्ली-एनसीआर में 15 से 31 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति देखी जाती है। दिसंबर के महीने में, न्यूनतम तापमान डबल अंकों में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। महीने के अंत तक, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाता है।

इस साल, यानी दिसंबर 2018 में न्यूनतम तापमान पिछले 10 वर्षों के पिछले रिकॉर्ड के करीब है। 30 दिसंबर, 2013 को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 28 दिसंबर 2014 को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था, जो कि इस साल 29 दिसंबर को दर्ज किया गया ।

सर्दियों के दौरान, जनवरी चरम सर्दियों का महीना होता है, जिसमें अधिकतम तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है और लगभग 20 डिग्री सेल्सियस आस पास आ जाता है। हालांकि, दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस प्रकार, यह कहना गलत नहीं है कि जनवरी का महीना दिन और रात दोनों के दौरान ठंडे मौसम का गवाह बनता है। यह आम तौर पर सर्दियों में सबसे कठोर अवधि होती है।

वर्तमान परिदृश्य में वापस आते हुए,यह लगातार बारहवां दिन है जब न्यूनतम तापमान 5°C के आसपास और उससे भी नीचे दर्ज किया गया है। अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 29 दिसंबर को 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लेकिन अब जम्मू और कश्मीर की पहाड़ियों पर एक पश्चिमी विक्षोभ है। इसके कारण, न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी, जो की अब 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर देखे जाएंगे। पूरी उम्मीद है की शीतलहर भी धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी। पहले से ही सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, दिल्ली में रात का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के अनुसार, जनवरी का पहला सप्ताह दिसंबर के अंतिम सप्ताह की तुलना में बेहतर रहेगा। यह परिदृश्य चार से पांच दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान, जो वर्तमान में लगभग 23°C के आसपास हैं, उनमे अब गिरावट देखी जाएगी और 20°C के आसपास देखे जाएंगे। साथ ही, शनिवार रात और रविवार सुबह बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

हालांकि रात के तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन चूंकि दिन के तापमान में गिरावट होगी, इसलिए सरदिया ज़्यादा महसूस होंगी।

Image Credit: India TV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try