सर्द हवाओं का असर, दिल्ली में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड, जल्द ही एकल अंक तक पहुंचे की संभावना

November 24, 2024 12:20 PM|

पिछले चार दिनों से दिल्ली/एनसीआर में रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 18 नवंबर को 16.2 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम तापमान से  सुबह के तापमान में तेजी से गिरावट आई। सफदरजंग बेस स्टेशन पर आज(21 नवंबर) सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस कम है। लोधी रोड स्थित मौसम कार्यालय का तापमान नीचे गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें, क्षेत्र में सबसे कम 8.1 डिग्री सेल्सियस रिज इलाके में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5°C कम है। वहीं, कल 22 नवंबर को तापमान में हल्की गिरावट होगी और पारा 10°C से नीचे जा सकता है। हालांकि, इसके बाद तापमान में गिरावट रुकने और धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

पिछले सालों के समान तापमान का पैटर्न: नवंबर 2024 का दूसरा हिस्सा(आखिरी 15 दिन) पिछले साल के तापमान के पैटर्न के समान नजर आ रहा है। नवंबर 2023 में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.3°C दर्ज किया गया था, जो 23 नवंबर को रिकॉर्ड हुआ। पिछले दो दशकों में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस 23 नवंबर 2020 को दर्ज किया गया था। इसके विपरीत, नवंबर 2022 को पिछले एक दशक का सबसे ठंडा नवंबर माना गया है। हालांकि, उस महीने का न्यूनतम तापमान 29 नवंबर को 7.3°C मापा गया था, लेकिन 18 से 30 नवंबर 2022 के बीच लगातार 13 दिनों तक तापमान 10°C से नीचे रहा था। इस अवधि के चार दिन ऐसे थे जब तापमान 8°C से भी कम पहुंचा था।

नवंबरकातापमानसामान्यशुरुआतऔरसमापन:  वैसे तो नवंबर का महीना न्यूनतम तापमान 15°-16°C के साथ शुरू होता है और लगभग 10°C के साथ समाप्त होता है। इस साल भी नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 9°C और 10°C के बीच रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि अब तापमान में तेज गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। महीने के बाकी बचे दिनों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना नहीं है।

कमजोरपश्चिमीविक्षोभ का असर:22 से 24 नवंबर के बीच उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडलीय ट्रफ के रूप में गुजरने की संभावना है। आमतौर पर इस तरह के ट्रफ के पास आने से न्यूनतम तापमान 1°-2°C तक बढ़ सकता है और इसके गुजरने के बाद उतनी ही गिरावट आ सकती है। साफ आसमान, हल्की से मध्यम हवा और बारिश की अनुपस्थिति के कारण रात के तापमान में मौसमी गिरावट जारी रहेगी। वहीं, नवंबर महीने की समाप्ति 9°C से 10°C के न्यूनतम तापमान के साथ होने की संभावना है।

author image