Skymet weather

[Hindi] उत्तर प्रदेश में भीषण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने ली 15 लोगों की जान

June 7, 2019 4:16 PM |

dust-storm-in-bareilly

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ था। जिसके कारण राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में थे। कल यानि गुरुवार को दिन में उत्तर प्रदेश में झांसी का तापमान सबसे अधिक 47 डिग्री दर्ज किया गया।  जबकि, कल रात में यहां के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में कल रात गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।

मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक, कल हुई आंधी-तूफ़ान और बारिश की इन गतिविधियों के कारण राज्य में अलग-अलग स्थानों में 1-1 महिला और बच्चे समेत कुल 15 लोगो की मृत्यु हुई है। कल रात में हुई इन मौसमी गतिविधियों के कारण राज्य में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफ़ान से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुँचाने के निर्देश भी दिए हैं।

इनमें वज्रपात, पेड़ गिरने और टीनशेड गिरने के हादसों के कारण मैनपुरी में सबसे अधिक 6, कासगंज और एटा में 3-3 तथा आगरा, पीलीभीत और रामपुर में 1-1 मृत्यु हुई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जन व पशु हानि समेत मकान क्षति के लिए सहायता राशि को 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने को कहा है। फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर किसानो को कृषि निवेश अनुदान वितरित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें: [Hindi] गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में आज बारिश के आसार, इसके बाद शुष्क मौसम के साथ दिखेगा लू का प्रकोप

इसके अलावा बारिश की इन गतिविधियाों ने राज्य में उमस भरे मौसम से राहत दिलाई है।  अगले 1-2 दिनों तक तापमान में कमी भी दर्ज हो सकती है। इसके बाद फिर से मौसम शुष्क और गर्म हो जायेगा।

Image Credit: Latestly

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें । 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try