Skymet weather

[Hindi] मुंबई मॉनसून 2020: 16 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मॉनसून, मुंबई में होगी मूसलाधार वर्षा

July 14, 2020 4:34 PM |

मुंबई में बारिश के लिए स्थितियाँ अनुकूल बन गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सांताक्रूज़ में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई है। लेकिन मुंबई के उपनगरों में कई जगहों पर मूसलाधार वर्षा हुई है। पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ सक्रिय हो गई और अब यह उत्तर में आगे बढ़ते हुए गुजरात के दक्षिणी हिस्सों तक पहुँच गई है। साथ ही मध्य भारत पर दो विपरीत दिशा की हवाएँ चल रही हैं।

यही कारण है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों पर मॉनसून सक्रिय हो गया है। हालांकि यह स्थिति कई दिनों तक नहीं रहने वाली है क्योंकि वर्तमान मौसमी सिस्टम लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। 13 जुलाई से महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मौसम बदला है और बारिश शुरू हुई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का आंकलन है कि मुंबई और इसके उप-नगरीय इलाकों में 14 से 16 जुलाई के बीच काफी अच्छी वर्षा होने की संभावना है। उम्मीद कर रहे हैं कि मुंबई, ठाणे, कल्याण, नवी मुंबई समेत सभी क्षेत्रों में इस दौरान तेज़ बारिश के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। 15 जुलाई को यानि कल सबसे ज़्यादा बारिश की आशंका है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय मौसम का पूर्वानुमान जान लेना आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा।

मुंबई में जुलाई में अब तक मॉनसून का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पूरे जुलाई महीने में औसतन 840 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जाती है। 1 जुलाई से 13 जुलाई तक 752 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना के चलते उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही पूरे महीने का आंकड़ा पीछे छूट जाएगा।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try