[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में भीषण आंधी, लंबे इंतज़ार के बाद राहत, स्काइमेट ने किया था पूर्वानुमान

June 12, 2019 8:02 PM|

Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में गरज और बारिश का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली और उससे सटे आस-पास के क्षेत्रों जैसे नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पूरी दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है। हवा से नुकसान की संभावना अधिक होगी, इसलिए लोगों को जरुरी एहतियात बरतने की सलाह है।

स्काईमेट ने पहले ही दिल्ली में बुधवार यानि 12 मई को बारिश की संभावना जताई थी। मौसम जानकारों के अनुसार इस समय एक ट्रफ रेखा दिल्ली के दक्षिण में भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में चल रहा है। अब यह ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ रहा है यानि दिल्ली के करीब जा रहा है।

Live lightning and thunderstorm status across India

इसके साथ, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों की ओर तीव्र बादल का बैंड भी देखा जा सकता है। मौसम जानकारों के अनुसार, अगले दो घंटों तक यह प्री-मॉनसून गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है।

तेज धुल भरी आंधी के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयी है और अनुमान है कि रात के पारे में और गिरावट हो सकती है। स्काइमेट के मुताबिक, अगले दो दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि, सप्ताह के अंत में वापसी हो सकती है।

दिल्लीवासियों ने दो सप्ताह के लम्बे इंतज़ार के बाद चल रहे झुलसाते मौसम से राहत मिली है। मंगलवार यानि 11 जून तक दिल्ली एनसीआर लू की चपेट में था। इससे पहले 10 जून, 2019 को दिल्ली में 48 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।

Image Credit: HT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image