Skymet weather

[Hindi] पूर्वी उत्तर प्रदेश से बंगाल तक घने कोहरे के आसार, 8 जनवरी से अच्छी बारिश के आसार

January 5, 2020 7:47 PM |

bihar and up rains (1)

पूर्वी भारत के राज्यों में इस समय उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ चल रही हैं। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित इन भागों में न्यूनतम तापमान गिर रहा है और सर्दी बढ़ी हुई है। यही नहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है।

कोलकाता, भद्रक, मयूरभंज, राऊरकेला सहित उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की तीव्रता अधिक थी। इन भागों पर बने कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन के चलते बारिश हो रही थी। यह सिस्टम अब कमजोर हो गया है जिससे बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं।

English Version: Dense fog likely in West Bengal, Bihar, Odisha, Jharkhand, East Uttar Pradesh, rains again on January 8

स्काइमेट का अनुमान है कि पूर्वी भारत के भागों में हुई इस बारिश के चलते नमी अधिक है और तापमान भी कम हो रहा है जिससे पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने की संभावना है। जबकि मौसम साफ होने के कारण धूप का असर बढ़ने से अधिकतम में वृद्धि होगी।

पूर्वी भारत में फिर होने वाली है बारिश 

शुष्क मौसम का यह दौर दो-तीन दिनों का ही है क्योंकि बारिश का एक और स्पेल आने वाला है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है इससे एक गंगीय पश्चिम बंगाल तक बनेगा। इन दोनों सिस्टमों के कारण पूर्वी राज्यों में 8 और 9 जनवरी को गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है।

इस दौरान बंगाल की खाड़ी से भी आर्द्र हवाएँ आएंगी जिससे कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 10 जनवरी से मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा।

Image Credit: YouTube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try