Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा में इस हफ्ते बारिश की वापसी, ओलावृष्टि से हो सकता है फसलों को नुकसान

February 24, 2019 7:20 PM |

Punjab-rainपंजाब और हरियाणा में मौसम कुछ समय से शुष्क बना हुआ है। पिछली बार राज्यों ने 20 फरवरी के आसपास बारिश देखी थी। परंतु, पंजाब और हरियाणा एक बार फिर वर्षा की गतिविधियां देखने के लिए तयार हैं। पंजाब के उत्तरी भागों में कल से ही बारिश शुरू हो जाएगी। इस बीच, पंजाब के बाकी हिस्सों के साथ-साथ हरियाणा में भी 26 फरवरी से बारिश शुरू होगी।

इन बारिश का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ है जो उत्तर भारत की पहाड़ियों पर कल यानि 25 फरवरी को दिखाई देगा। यह प्रणाली उत्तरी मैदानों पर हवाओं का एक चक्रवात को भी प्रेरित करेगी।

इस प्रकार, 25 फरवरी को पंजाब के उत्तरी हिस्सों में कुछ बारिश हो सकती है, जबकि पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में 26 फरवरी से बारिश होने की उम्मीद है जो की 28 फरवरी तक जारी रेह सकती है।

पंजाब में अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मनसा, मोगा, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर, शाहिद भगत सिंह नगर और तरनतारन में बारिश हो सकती है।

वहीं, हरयाणा में अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में बारिश की गतिविधियां देखि जा सकती हैं। यही नहीं, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे कुछ फसलों को नुकसान भी हो सकता है।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try