Skymet weather

[Hindi] गर्मियों में जाएँ इन 5 खूबसूरत हिल स्टेशन्स पर, जहां मौसम का भी होगा साथ

March 27, 2019 12:54 PM |

मार्च का महीना बीतने वाला है और अब गर्मी सताने वाली है। यह समय पहाड़ों पर पर्यटन के लिए एकदम उपयुक्त है क्योंकि इस समय ना ज्यादा गर्मी है और ना ही सर्दी। छुट्टियाँ भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो निकल सकते हैं पहाड़ों के सफर पर, जहां शहरों की गर्मी से ही नहीं बल्कि रोज़मर्रा की भागदौड़ से भी निज़ात मिलेगी और आप अपने को प्रकृति के करीब पाएंगे। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर बच्चों के लिए भी पर्यटन का भरपूर आनंद मिलेगा। 

हम आपको बता रहे हैं उन जगहों के बारे में जहां जाने के लिए अब मौसम बेहद मुफ़ीद है। हम आपको बता रहे हैं देश के 5 बेहतरीन हिल स्टेशंस के बारे में, जहां आपको मौसम का भरपूर साथ मिलेगा।

गुलमर्ग

image credit : earthtones.in

गुलमर्ग धरती के स्वर्ग कश्मीर का एक ऐसा सुंदर स्थान है जो ना सिर्फ सर्दियों में घूमने के लिए लोकप्रिय है बल्कि गर्मी के मौसम में भी देश और दुनिया से पर्यटक यहाँ आते रहते हैं। यहां नवंबर से जनवरी के आखिर तक बर्फबारी होती रहती है। इस बार फरवरी में भी अच्छी बर्फ गिरि। बर्फ से ढके गुलमर्ग का सौंदर्य देखते ही बनता है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी अभी भी कई इलाकों को मनमोहक बनती है। इस समय गुलमर्ग में आप पहले हुई बर्फ़बारी का आनंद ले सकते हैं। यहाँ पर लोग ज्यादातर स्कीइंग करना पसंद करते हैं। मौसम के हिसाब से अगर देखें तो गुलमर्ग घूमने में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ हीं 29 मार्च को यहां हल्की संभावना है, जो यहाँ के मौसम में चार चांद लगा देगी।

गुलमर्ग का तापमान इस समय दिन में 9-10 डिग्री के बीच जबकि रात में शून्य से 1-2 डिग्री नीचे चल रहा है। 29 मार्च को होने वाली बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। तो आने वाले दिनों में आप गुलमर्ग में पर्यटन का भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

औली

auli
image credit : mithilatourism.com

उतराखंड का औली हिल स्टेशन्स भी बर्फबारी के लिए दुनियाभर के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहां दिसंबर आते ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता है। औली में बर्फबारी के कारण दिसम्बर से जनवरी के बीच कई बार तापमान शून्य से नीचे जाता है। जिन्हें बर्फबारी पसंद है वो दिसम्बर और जनवरी के बीच औली का रुख करते हैं जबकि जिन्हें सर्दी और गर्मी दोनों परेशान करती हैं और प्रकृतिक सौन्दर्य आकर्षित करता है वो मार्च-अप्रैल में औली का रुख करते हैं। इस समय तापमान की बात करें तो यहां दिन में पारा 18-20 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गुलमर्ग के अलावा औली में भी लोग स्कीइंग का जमकर लुफ्त उठाते हैं। आने वाले दिनों में मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा जिससे औली एक अच्छा डेस्टिनेशन हो सकता है।

पहलगाम

 

image credit :  booking.com
image credit : booking.com

पहलगाम जम्मू कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह कश्मीर के छोटे से जिले अनंतनाग में स्थित है। यहां का मौसम मार्च और अप्रैल में भी काफी ठंडा रहता है। दिन का तापमान 14-15 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है, जिससे आपको दिन में खिली धूप में भी खूबसूरत स्थानों जाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। जबकि रात में पारा शून्य से 1 से 3 डिग्री तक नीचे रहता है जिससे रात काफी ठंडी होगी। पहलगाम में 29 मार्च के आसपास हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन यह बारिश इतनी ज़्यादा नहीं होगी जो पर्यटकों के लुत्फ़ को कम कर पाए।

पहलगाम में सर्दियों में हर साल हजारों पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने आते हैं। मार्च और अप्रैल में भी पर्यटकों के यहाँ पहुँचने का सिलसिला जारी रहता है। इस समय यहाँ घूमने के लिए मौसम काफी अच्छा है। ऊपर की तस्वीर में पहलगाम का प्राकृतिक सौन्दर्य आपको आकर्षित कर सकता है।

मुक्तेश्वर

image credit : tripotrav.com

घूमने के लिहाज़ से उत्तराखंड का मुक्तेश्वर भी बेहद खूबसूरत है, जो अपनी प्राकृतिक वादियों के लिए पर्यटकों में लोकप्रिय है। अगर आप इस गर्मी में अपनी ट्रिप पहाड़ों पर जाने के लिए बनाते हैं तो यहाँ मौसम का भरपूर साथ आपको मिलेगा। मुक्तेश्वर में दिन का मौसम अभी भी ठंडा और सुहावना चल रहा है। आने वाले दिनों में मुक्तेश्वर सहित उत्तराखंड के लगभग सभी जगहों पर मौसम शुष्क और साफ रहेगा। दिन का तापमान 19-20 डिग्री के बीच जबकि रात का तापमान 6-7 डिग्री के बीच रहेगा। रात में मौसम ठंडा बना रहेगा। अगर दिन के मौसम की बात करें तो यहां धूप के साथ हल्के-फुल्के बादल दिख सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों तक यहां बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। बता दें कि यह जगह नैनीताल से करीब 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गर्मियों में घूमने के लिए यह जगह अच्छी रहेगी।

गंगटोक

image credit : tripOtravel.com

पूर्वी भारत में सिक्किम एक ऐसा राज्य है जहां हर जगह मनोरम है। इसमें गंगटोक एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां देश और दुनिया से पर्यटक घूमने आते हैं। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में इस साल बहुत अच्छी बर्फबारी हुई है। जिसके कारण मौसम काफी ठंडा रहेगा। 29-31 मार्च के बीच यहां हल्की बारिश की भी संभावना है। दिन का तापमान 16-18 डिग्री के बीच रहेगा जबकि रात का तापमान 9-11 डिग्री के बीच बना रहेगा। इसके अलावा आप यहां स्कीइंग और आइस स्केटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का स्थानीय खाना भी लाजवाब है जो लोगों को खूब पसंद आता है। अगर आप यहां जाने की सोच रहे हैं तो अपने साथ एक स्वेटर या जैकेट जरूर रख लें। बाकी मौसम के हिसाब से यहां घूमने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Image credit: Treebo

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try