Skymet weather

[Hindi] बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार

May 11, 2019 4:57 PM |

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में पूर्वी असम के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तरी बंगाल और असम होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बिहार पर भी बना हुआ है।

इन मौसमी सिस्टमों के कारण, उत्तरी बिहार और उससे सटे हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक नम हवाएं पहुँच रही हैं। इसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, उत्तरी बिहार, उत्तरी पश्चिम बंगाल के कुछ भागों तथा पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश भागों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

इसके अलावा ओडिशा के तटीय भागों और इससे सटे दक्षिणी ओडिशा के सम्बलपुर, झारसुगुड़ा, बालासोर, पुरी और गंजाम में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड जैसे राज्यों में भी गरज के साथ मध्यम बारिश दिखने के आसार हैं।

Also Read In English: Bihar, Uttar Pradesh, Odisha, West Bengal and Northeast gear up for fresh rains

लू से राहत नहीं

नागालैंड, त्रिपुरा, दक्षिणी पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पुरुलिया और इससे सटे झारखंड के इलाकों में शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके कारण इन इलाकों में लू जैसे हालत जारी रहने की संभावना है। हालाँकि 24 घंटे बाद कुछ बदलाव दिख सकते हैं।

वहीं कोलकाता और इससे सटे इलाकों में दक्षिण-पश्चिमी नम हवाएं प्रभावी हैं। जिससे इन इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम नम और उमस भरा बने रहने की आशंका है।

Image Credit: The Hans India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try