[Hindi] बिहार, बंगाल में बदलेगा मौसम, गरज के साथ बारिश के आसार

April 19, 2017 3:42 PM|

Rain in Patna

देश के अधिकांश इलाके लू की चपेट में हैं और ऐसे में किसी अन्य क्षेत्र में भी होने वाली बारिश की ख़बर भी राहत भरी होती है। गौरतलब है कि बिहार सहित पूर्वी राज्यों में कई जगहों पर सामान्य से अधिक तापमान के चलते दिन में बीते लंबे समय से गर्मी जारी है। इस गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वीबिहारऔर उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा गंगीयपश्चिम बंगालतक जबकि एक अन्य ट्रफ पूर्वोत्तर मेंअरुणाचल प्रदेशतक बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से जल्द ही पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

यहाँ बने सिस्टमों के चलते दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ बिहार के उत्तरी और पूर्वी भागों तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक पर्याप्त मात्र में पहुँचने लगी हैं। इन हवाओं के चलते पूर्वी भारत विशेषकर उत्तर-पूर्वी बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के भागों में अगले 2-3 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है।

शेष पूर्वी भारत दक्षिण-पूर्वी बिहार, इससे सटेझारखंडऔर पश्चिम बंगाल के शेष भागों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटें पड़ने तथा तेज़ हवाएँ चलाने के आसार हैं।कोलकातामें भी यह गतिविधियां देखने को मिलेंगी। दोपहर में मौसम उमस भरा और काफी गर्म रहेगा। लेकिन दोपहर बाद या शाम के समय संभावित बारिश की गतिविधियां कुछ राहत दे सकती हैं। तटीय ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles