Skymet weather

[HIndi] बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले 24-48 घंटों में बारिश की उम्मीद, गर्मी से मिलेगी राहत

May 21, 2019 7:28 PM |

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के कुछ हिस्सों सहित झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल बिहार के बाकी भागों में गर्म मौसम की स्थिति बनी हुई है। इस समय बिहार के मैदानी भाग, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में इन दिनों तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। यही नहीं, बिहार के दक्षिणी हिस्से, झारखंड के उत्तरी हिस्से और पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्से लू की स्थिति में हैं।

बारिश की उम्मीद, मिलेगी गर्मी से राहत

इन राज्यों में पिछले कई दिनों से चल रही गर्मी से अब राहत मिलने की संभावना बताई जा रही है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ओडिशा के तटीय क्षेत्रों और दक्षिणी तटीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24-48 घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, पूर्वोत्तर बिहार और उत्तरी बंगाल के कई स्थानों पर भी तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

अब तक के बारिश के आंकड़ों पर एक नजर

बता दें कि, इस साल प्री-मॉनसून सीजन (मार्च-मई) के दौरान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। जबकि बिहार में इन दोनों राज्यों के मुकाबले बारिश का स्तर थोड़ा कम रहा। शुरुआत पश्चिम बंगाल से, यहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 161.4 मिमी है जबकि इस सीजन (मार्च-मई) में 220.8 मिमी के साथ 37 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम का कमोबेश ऐसा ही हाल ओडिशा में भी रहा। यहां भी 132.9 मिमी के साथ 19 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी।

Also Read In English - Rain and thundershower coming up in Odisha, West Bengal and Bihar

अब बात बिहार के मौसम की, यहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 56.8 मिमी है। इस साल प्री-मॉनसून सीजन (मार्च-मई) के दौरान अब तक यहां 50.6 मिमी बारिश हुई है। जो कि सामान्य से 11 फीसदी कम है।

इसलिए यहां बना हुआ है गर्म मौसम

इन राज्यों में चल रहे गर्म मौसम का मुख्य कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं हैं। इसके अलावा, पूर्वोत्तर बिहार के भागों एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम से प्रणाली से एक ट्रफ रेखा ओडिशा के उत्तरी भागों तक फैला हुआ है। इन प्रणालियों के मिलेजुले प्रभाव के कारण नमी वाली हवाएँ तटीय ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के हिस्सों जैसे नादिया, मुर्शिदाबाद और मालदा के साथ-साथ बिहार के उत्तर-पूर्वी भागों तक पहुँच रही हैं। इन्ही मौसमी सिस्टमों की वजह से गर्म मौसम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इन क्षेत्रों में तापमान थोड़ा कम होता है, लेकिन ज्यादा उमस के कारण, दोपहर के दौरान गर्मी जैसी लहरें महसूस होती हैं।

23 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। संभवतः 24-48 घंटों में होने वाले बारिश के बाद फिर से बिहार, झारखंड और ओडिशा के पश्चिमी हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

Image credit: Prabhat khabar

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try